फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कर्णेश्वर मंदिर में स्फटिक शिवलिंग पर सोने की परत चढ़ी जलहेरी का अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जलहेरी बनाने के लिए अमृतसर से बुलाए गए थे सुनार
विज्ञापन

फोटो ट्रेक में
जम्मू। जम्मू-कश्मीर धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष ट्रस्टी डॉ. कर्ण सिंह ने श्री रघुनाथ जी मंदिर के परिसर में कर्णेश्वर मंदिर में लगभग 15 लाख रुपये की लागत से स्फटिक शिवलिंग पर सोने की परत चढ़ी जलहेरी का अनावरण किया। इस सोने की जलहेरी की कीमत डॉ. करण सिंह ने अपने निजी खर्चे से अदा की।
इस मौके पर पूर्व मंत्री एमके अजातशत्रु सिंह, रणविजय सिंह व सभी ट्रस्टी चेयरमैन ट्रस्टी मौजूद रहे। जम्मू-कश्मीर धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) आरएस लंगेह ने श्री रघुनाथ जी मंदिर पहुंचने पर अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस अद्भुत जलहेरी को बनाने के लिए अमृतसर से कुशल सुनारों की टीम को बुलाया था। वीरवार को ट्रस्ट के सचिव अशोक कुमार शर्मा ने हवन प्रारंभ कराया था, जिसका समापन शुक्रवार को डॉ.करण सिंह ने पूर्ण आहुति डालकर किया। उन्होंने कहा कि नटराज जी का यह मंदिर विशेष महत्व रखता है। इसे उन्होंने व्यक्तिगत रूप से बनवाया था। डॉ. करण सिंह ने भक्तों के लिए आधुनिक सुविधाओं के रखरखाव और प्रावधान सुनिश्चित करने में संगठन के समर्पित प्रयासों पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें