फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रदेश के स्कूलों में अब 20 मिनट की होगी प्रार्थना,राष्ट्रगान अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
- तनाव प्रबंधन, स्वास्थ्य सुझाव और करियर पर बच्चों से होगी चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के स्कूलों में सुबह की प्रार्थना अब सिर्फ एक औपचारिकता मात्र नहीं होगी। इसमें कुछ जरूरी नियमों का पालन करना होगा। सुबह की प्रार्थना 20 मिनट की होगी और राष्ट्रगान (अनिवार्य) के साथ शुरू होगी। इसके साथ बच्चों को हर दिन एक-एक करके कुल 16 विभिन्न विषयों के प्रति जागरूक किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों में सुबह की प्रार्थना को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं। अब प्रार्थना सभा में बच्चों को नशीली दवाओं के खतरों के बारे में बताया जाएगा।
नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टांसेस (एनडीपीएस) के हानिकारक प्रभावों के बारे में स्कूल स्तर से ही बच्चों को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही स्वतंत्रता सेनानी, महान हस्तियों की जीवनी, तनाव प्रबंधन, स्वास्थ्य सुझाव, करियर विकल्प, सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों के इतिहास के साथ मान्यता से रूबरू करवाया जाएगा। हर सप्ताह और महीने का विषय तय किया जाएगा, जैसे पर्यावरण के प्रति जागरूकता आदि। छात्रों की शैक्षणिक, खेल व अन्य उपलब्धियों को रेखांकित किया जाएगा। इसमें शिक्षकों की भूमिका काफी अहम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परंपरा के समान अनुपालन के लिए निर्देश
स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी परिपत्र में कहा, ऐसे देखा गया है कि प्रदेश के स्कूलों में सुबह की प्रार्थना के दौरान जरूरी परंपराओं का समान रूप से पालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में समान रूप से परंपराओं का पालन करने के लिए प्रार्थना सभा को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें