फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कक्षा एक से 5वीं की भाषा विषय की नई पुस्तकें 48 से 80 रुपये, निजी प्रकाशन से 3 गुना सस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पुस्तकों की रेट लिस्ट की है जारी
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा एक से पांचवीं तक (हिंदी, कश्मीरी, डोगरी और इंग्लिश) विषय के लिए नई पाठ्य पुस्तकें तैयार की हैं। ये पुस्तकें बाजार में निजी प्रकाशन की पुस्तकों से तीन गुनाह तक सस्ती हैं। बाजार में निजी प्रकाशन की पुस्तकें जहां 150 रुपये से 300 रुपये तक हैं, वहीं बोर्ड द्वारा प्रकाशित पुस्तकें 48 से 80 रुपये के बीच में हैं।



जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड हर वर्ष पाठ्य पुस्तकाें में जरूरी बदलाव करता है। इसमें एनईपी की गाइडलाइन के तहत विषय को संशोधित किया जाता है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए बोर्ड ने कक्षा एक से पांचवीं तक (हिंदी, कश्मीरी, डोगरी और इंग्लिश) की पुस्तकों को नए सिरे से तैयार किया है, जिनकी रेट लिस्ट भी जारी की है, जो बाजारों में उपलब्ध होगी। पहली कक्षा की हिंदी विषय की पुस्तक की कीमत 50 रुपये, इंग्लिश 62 रुपये, कश्मीरी 48 रुपये और डोगरी पुस्तक 53 रुपये में हैं। इस तरह दूसरी कक्षा की कश्मीरी विषय की पुस्तक 48 रुपये, हिंदी, 48 रुपये की है। तीसरी कक्षा की हिंदी 62 रुपये, चौथी कक्षा की हिंदी 71 रुपये, पांचवीं कक्षा की हिंदी विषय की पुस्तक 80 रुपये में हैं। वहीं, बाजार में निजी प्रकाशक की पुस्तकों की कीमतें आसमान छू रही हैं। पहली कक्षा की हिंदी विषय की पुस्तक 100 से 150 रुपये मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-



प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के

खिलाफ शिकायत दें अभिभावक



हालांकि इन पुस्तकों और बोर्ड द्वारा प्रकाशित पुस्तकों में कोई बड़ा अंतर नहीं है। बावजूद इसके निजी स्कूल मुनाफा कमाने के लिए अभिभावकों को बाजार से निजी प्रकाशन की पुस्तकें खरीदने के लिए मजबूर करते हैं। ऐसे निजी स्कूलों के खिलाफ शिकायत करने के लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने सभी दस जिलों में सीबीएसई और जेके बोर्ड के स्कूलों के लिए अलग-अलग समितियां बनाईं हैं, जहां अभिभावक अपनी लिखित शिकायत दे सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें