फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सेना ने लद्दाख में बर्फबारी में फंसे 80 लोगों को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह और श्योक घाटी के बीच फंसे थे वाहन, पीड़ितों में महिलाएं व बच्चे भी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह और श्योक घाटी के बीच 17,688 फुट ऊंचे चांग ला दर्रे में बर्फबारी के बीच फंसे महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 80 लोगों को सेना ने निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
विज्ञापन

भारतीय सेना की लेह में स्थित फायर एंड फ्यूरी कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि शनिवार-रविवार की आधी रात के त्रिशूल डिवीजन को जानकारी मिली कि लेह शहर और श्योक घाटी के बीच कहीं करीब 80 लोग बर्फबारी के बीच फंस गए हैं। त्रिशूल डिवीजन के सैनिकों ने चांग ला की बर्फीली ऊंचाइयों पर तुरंत प्रतिक्रिया दी। रात में दो घंटे तक लगातार काम किया और बर्फबारी के बीच फंसी महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 80 लोगों को राहत पहुंचाई। सभी को सेना ने एक सैन्य केंद्र पर पहुंचा कर उन्हें खाने और आराम की सुविधा उपलब्ध कराई गई। जो वाहन फंसे थे इनमें पर्यटकों, स्थानीय लोगों की कारों के अलावा ट्र व टैंकर भी शामिल थे। रास्ते से बर्फ हटाने के बाद वाहनों को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें