जम्मू। क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू ने पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम के चौथे सेमेस्टर की डेटशीट जारी कर दी गई है। ये परीक्षाएं 10 से 24 नवंबर तक होंगी। इसमें स्थायी और दोबारा परीक्षा देने वाले शामिल हाे सकेंगे। विवि की ओर से जारी आदेश के तहत 10 नवंबर को काॅमर्स में एडवांस कास्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटिंग, इंग्लिश में लिटरेरी थ्योरी-2, ज्योलाॅजी में अयस्क भूविज्ञान, गणित में एडवांस टोपोलाॅजी, फूड साइंस एंड टेक्नालॉजी में फूड प्रोडक्ट डैवलेपमेंट, मार्केटिंग एंड कंज्यूमर अफेयर्स, म्यूजिक में भारतीय संगीत विषय दृष्टिकोण की परीक्षा होगा। 16 नवंबर को कामर्स में स्ट्रैटजिक मैनेजमेंट, इंग्लिश में अमेरिकन लिटरेचर-2, ज्योलाॅजी में हाईड्रोज्योलाॅजी, गणित में एडवांस फंक्शनल एनालाइज, फूड साइंस एंड टेक्नालॉजी में ऑपरेशन रिसर्च फूड प्लांट लेआउट, म्यूजिक में रिसर्च मैथडलॉजी की परीक्षा होगी। 21 नवंबर को काॅमर्स में लाॅजिस्टिक एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट, इंग्लिश में पोइट्री-3 एवं ग्रीक ड्रामा ट्रांसनेशन, ज्योलाॅजी में इंजीनियरिंग, गणित में कांप्लेक्स डायनमिक, फूड साइंस एंड टेक्नालॉजी में फरमेंटेशन एवं मैलिटंग, 24 नवंबर को काॅमर्स में फाइनांशियल डिसीजन एनालाइज, इंग्लिश में कलोनियल एंड पोस्ट कलोनियन लिटरेचर एवं राइटिंग, ज्योलाॅजी में नेचुरल हैजार्ड एंड डिजास्टर मैनेजमेंट, गणित में ऑपरेटर थ्योरी, फूड साइंस एंड टेक्नालॉजी में फूड क्वालिटी सिस्टम एंड मैनेजमेंट की परीक्षा होगी। ब्यूरो