फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू के 1488 पोलिंग स्टेशनों पर लगेंगे विशेष शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
- चार और पांच नवंबर को आम मतदाताओं की सुनी जाएंगी समस्याएं
विज्ञापन

- नए मतदाता पंजीकरण करने के साथ स्थानांतरण, सुधार भी करवा सकेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश में संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष सारांश पुनरीक्षण का काम शुरू किया जा रहा है। इसके लिए चार और पांच नवंबर के बाद 18 व 19 नवंबर को विशेष अभियान के तहत प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जम्मू जिले के 1488 पोलिंग स्टेशनों पर उक्त तिथियों को पहुंचकर मतदाता सेवाएं ले सकते हैं। इसमें नए मतदाताओं का पंजीकरण, मौजूदा नाम हटाने और शामिल करने, नामावली में किसी विवरण में सुधार, निवास का स्थानांतरण (निर्वाचन क्षेत्र या बाहर) की सेवाएं ली जा सकती हैं।
विज्ञापन

परिसीमन के बाद जम्मू जिले में 32 नए पोलिंग स्टेशन बढ़ाए गए हैं। इसमें गेगिया, आरएस पुरा वार्ड-2, गंग्याल, सुंजवां लंगर, ग्रेटर कैलाश सुंजवां, त्रिकुटा नगर, सुंजवा, नरवाल पाई, छन्नी हिम्मत, डमी, भाई बजालता, ग्रेड, पटियारी, बमियाल, अपर बटेड़ा, पुंछ हाउस, पुंछ-बी, एफ, पंजपीर-बी, मुंशी चक-ए, नवाबाद-एफ, भलवाल-बी, ठठर, पाटा पलोड़ा-बी, पलोड़ा-आई, मुट्ठी-ई, बरनाई-एफ, पलोड़ा-क्यू, 110 चक बगता, परवाह, घो मन्हासा आदि शामिल हैं। ये विशेष शिविर सुबह 10 से शाम 4.30 बजे तक लगेंगे। इनमें मतदाताओं की समस्याओं को सुना जाएगा। इसके अलावा बीएलओ (बूथ स्तरीय ऑफिसर) को डोर-टू डोर भेजकर मतदाता सूचियों के विशेष सारांश पुनरीक्षण के काम में लगाया गया है। पोलिंग स्टेशनों पर एईआरओ (सहायक इल्क्ट्रोल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर) और ईआरओ मौजूद रहेंगे। जम्मू जिले में 11 लाख 58 हजार 310 मतदाता शामिल हैं। पुनरीक्षण के काम के बाद इस संख्या में संशोधन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें