फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-कश्मीर की 730 छात्राएं करेंगी देश भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
- 19 नवंबर को ज्ञानोदय एक्सप्रेस से मेंटर के साथ दल को किया जाएगा रवाना
विज्ञापन




- रास्ते में सात जगह रुकेगी ट्रेन, नेवल डॉकयार्ड और इसरो की कार्यप्रणाली भी जानेंगी



संवाद न्यूज एजेंसी



जम्मू। जम्मू-कश्मीर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की 730 छात्राएं देश भ्रमण पर निकलेंगी। 19 नवंबर को ज्ञानोदय एक्सप्रेस से मेंटर के साथ इस दल को रवाना किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार कोे बढ़ावा देने के उद्देश्य से जम्मू विश्वविद्यालय ने ज्ञानोदय की नई पहल की है। ये छात्राएं राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में जाकर प्रेक्टिकल नॉलेज हासिल करेंगी।इसके साथ ही नेवल डॉकयार्ड और इसरो आदि की कार्यप्रणाली के बारे में भी जानेंगी।
विज्ञापन


जम्मू विवि के अकादमिक मामलों के पूर्व डीन प्रो.नरेश पाधा ने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में सात जगह रुकेकी। रूट तय कर दिए गए हैं। छात्राएं और मेंटर इस शैक्षणिक भ्रमण की रिपोर्ट तैयार जम्मू विश्वविद्यालय को सौंपेंगे। छात्राओं के सर्वांगिण विकास के लिए विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. उमेश राय ने यह पहल की है। अकादमिक काउंसिल में भी इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। अब विश्वविद्यालय के पदाधिकारी निर्धारित तारीख पर छात्राओं को भ्रमण के लिए रवाना करेंगे। भ्रमण का सारा खर्च विश्वविद्यालय की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें