फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कॉलेजों और विवि की साइट पर हॉस्टल का सिर्फ विकल्प, जानकारी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की साइट पर हॉस्टल का विकल्प तो है, पर उस बारे में पूरी जानकारी नहीं है। ऐसे में छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों के अनुसार मासिक और वार्षिक शुल्क, कितने छात्रों के लिए जगह, कितनों को रखा, बैड या कक्ष आदि की जानकारी नहीं है। इससे लगता है कि पहले से जो मानदंड और पात्रता है उस हिसाब से स्थान दिया जाता है।
विज्ञापन

संस्थान में जो छात्र दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें संबंधित जानकारी ऑनलाइन प्राप्त नहीं होती। जब वह दाखिला लेते हैं तो उन्हें उसी समय हॉस्टल शुल्क के बारे में पता चलता है। छात्रों के अनुसार दाखिला शुल्क से संबंधित पूरा अपटेड अपलोड होता है। शुल्क कितना बढ़ाया गया है, वह भी सार्वजनिक होता है, लेकिन वार्षिक रिपोर्ट को ऑनलाइन नहीं किया जा रहा। ऐसी स्थिति भी क्लस्टर विश्वविद्यालय के अधीन कॉलेजों और अन्य संस्थानों की है। छात्रों की मांग है कि दाखिला शुल्क की तरह ही हॉस्टल का अपडेट उपलब्ध करवाया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें