फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डेंगू के 145 केस, 25 मरीजों की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। वीरवार को 145 मामले आए जबकि 100 से ज्यादा मरीज विभिन्न अस्पतालाें में भर्ती हैं। 25 मरीजों की हालत गंभीर है। कई अस्पतालों में बेड तक कम पड़ने लगे हैं।
आठ दिन से लगातार मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। बुधवार को 18 बच्चों सहित 120 लोग पीड़ित मिले। अब सबसे ज्यादा 78 केस जम्मू से मिले हैं। कुल 3152 मामले मिल चुके हैं, जिसमें जम्मू का आंकड़ा 2168 तक पहुंच गया है। आए दिन डेंगू के मामले बढ़ने से लोग परेशान है। नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार सफाई के दावे किए जा रहे थे, मगर डेंगू के मामले आने के बाद दावे हवा हवाई साबित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू के बाद जिला उधमपुर अधिक प्रभावित है। यहां 33 मामले मिले, जिससे आंकड़ा 322 पहुंच गया। सांबा में सात, कठुआ में 15, रियासी और पुंछ में कई मामले मिले। आधिकारिक तौर पर सरकारी अस्पतालों में 26 मामलों में तीमारदार मरीजों को लामा (लीगल एगेंस्ट मेडिकल एडवाइस) के तहत निजी अस्पतालों में ले गए। अनाधिकारिक तौर पर बड़ी संख्या में लोग निजी अस्पतालों का रुख कर रहे हैं। हालांकि अस्पताल प्रशासन का तर्क है कि प्रोटोकॉल के तहत बीस हजार से कम प्लेटलेट्स या अन्य गंभीर शारीरिक समस्या पर ही मरीज को भर्ती किया जा सकता है।


कब कितने मामले
5 अक्तूबर 103

6 अक्तूबर 87
7 अक्तूबर 173

8 अक्तूबर 45
9 अक्तूबर 93

10 अक्तूबर 122
11 अक्तूबर 120
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें