फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जेयू के तीन प्रोफेसर शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में शामिल

सार

जम्मू विश्वविद्यालय के तीन प्रोफेसर स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर की शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल हुए हैं। इनमें डॉ. संदीप आर्य, प्रो. बीके बजाज और डॉ. अजय कुमार तालूर शामिल हैं। विश्वविद्यालय में इस उपलब्धि पर खुशी जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की है। इसके संकाय सदस्यों को प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर की शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है। जिन प्रोफेसरों को इस सूची में शामिल किया गया है, उनमें नैनो विज्ञान और नैनो प्रौद्योगिकी में डॉ. संदीप आर्य, पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में प्रो. बीके बजाज और पर्यावरण इंजीनियरिंग के क्षेत्र में डॉ. अजय कुमार तालूर शामिल हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उमेश राय ने इन तीनों सदस्यों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें