फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: टॉप 2,000 में एक भी रैंकर ने नहीं लिया आईआईटी जम्मू में दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
- टॉप 5,000 में से सिर्फ चार टॉपर्स ने ही चुना, आईआईटी बॉम्बे पहली पसंद
विज्ञापन




गौरव रावत

जम्मू। जॉइंट प्रवेश परीक्षा (जेईई एडवांस्ड) के टॉप 2000 रैंकर्स में से एक भी छात्र ने इस साल आईआईटी जम्मू में दाखिला नहीं लिया। जबकि टॉप 5,000 में से भी सिर्फ चार टॉपर्स ने ही यहां दाखिला लिया। यह चौंकाने वाले आंकड़े आईआईटी कानपुर की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट में सामने आए हैं। बता दें कि आईआईटी जम्मू की ओपनिंग रैंक भी इस साल पहली बार अपने न्यूनतम स्तर 4,298 तक पहुंच गई थी।
रिपोर्ट के मुताबिक इस साल भी पुराने और स्थापित आईआईटी संस्थानों ने टॉप रैंकर्स को अपनी ओर खींचा है। आईआईटी बॉम्बे, दिल्ली और मद्रास छात्रों की पहली पसंद बने हुए हैं। अकेले आईआईटी बॉम्बे को टॉप 5000 में से 755 छात्रों ने चुना, जबकि आईआईटी दिल्ली को 577 और आईआईटी मद्रास को 478 छात्रों ने प्राथमिकता दी। इसके मुकाबले नए आईआईटी संस्थानों की स्थिति कमजोर रही। आईआईटी जम्मू के अलावा आईआईटी गोवा, भिलाई, पलक्कड़ और धारवाड़ जैसे संस्थान भी टॉप 2000 में जगह नहीं बना सके। इनमें दाखिला लेने वाले 5000 तक की रैंकिंग वाले छात्र भी सीमित ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






टॉप 100 में 73 छात्रों की पसंद आईआईटी बॉम्बे

हर साल की तरह आईआईटी बॉम्बे का दबदबा इस बार भी कायम रहा। टॉप 100 रैंक में से 73 छात्रों ने आईआईटी बॉम्बे को चुना, जबकि 19 छात्रों ने दिल्ली और छह छात्रों ने मद्रास को प्राथमिकता दी। आईआईटी कानपुर और खड़गपुर भी टॉप 1000 रैंकर्स में अच्छे विकल्प बने। इस साल भी अधिकतर टॉपर छात्रों ने कंप्यूटर विज्ञान को ही प्राथमिकता दी। खासकर आईआईटी बॉम्बे और दिल्ली में इस शाखा की मांग सबसे अधिक रही। बता दें कि आईआईटी बॉम्बे में 2020 में टॉप 100 रैंकर्स में से 58 छात्रों ने, साल 2021 में 62, 2022 में 68, 2023 में 67 स्टूडेंट्स और 2024 में 72 स्टूडेंट्स ने चुना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें