फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कैडेट ने सीखा ड्रोन उड़ाना, सुचेतगढ़ व हिमाचल में की ट्रैकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगरोटा अकादमी में पुंछ-राजोरी के एक हजार एनसीसी कैडेट का प्रशिक्षण पूरा
विज्ञापन

- कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने बढ़ाया हाैसला
जम्मू। नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की नगरोटा स्थित प्रशिक्षण अकादमी में राजोरी व पुंछ जिले के कैडेट के लिए दस-दस दिवसीय शिविर का बुधवार को समापन हो गया। इसमें एक हजार कैडेट शामिल हुए। प्रशिक्षण में ड्रोन उड़ाने की गतिविधियों की जानकारी दी गई। साथ ही सुचेतगढ़, हिमाचल प्रदेश में ट्रैकिंग भी कराई गई।
विज्ञापन

कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने कैडेट से बात कर उनका हौसला बढ़ाया और मार्गदर्शन किया। एनसीसी निदेशालय के एडीजी मेजर जनरल अनुपिंदर बेवली कैडेट से मिलने वाले पहले व्यक्ति थे। उन्होंने उभरती युवा पीढ़ी में नई ऊर्जा भरी। नई शिक्षा और जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अनुशासन व व्यक्तिगत लक्ष्यों के अनुरूप प्रशिक्षण पर जोर दिया। एनसीसी नगरोटा के ग्रुप कमांडर बिग्रेडियर एनएन पांडे, पैरा चैंपियन इंजीनियर चंदीप सिंह, सैनिक स्कूल नगरोटा की वाइस प्रिंसिपल एवं स्क्वाॅर्डन लीडर पूजा यादव, एसएसपी जम्मू भी प्रशिक्षण के दौरान कैडेट से मिले और उनका भविष्य में आगे का सफर तय करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें