फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हायर सेकेंडरी स्कूल खौड़ के प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। हायर सेकेंडरी स्कूल खौड़ के प्रधानाचार्य को तहसीलदार सुदेश कुमार की संस्तुति पर एसडीएम ने कारणा बताओ नोटिस जारी किया है। आरोप है कि है कि स्कूल से ज्यादातर नदारद रहते हैं। इस शिकायत के आधार न तहसीलदार ने मंगलवार शाम करीब तीन बजे स्कूल का औचक दौरा किया। तहसीलदार ने पाया की प्रधानाचार्य दो दिन से स्कूल से गायब हैं।
विज्ञापन

इस दौरान तहसीलदार सुदेश कुमार ने मूवमेंट आर्डर और आर्डर रजिस्टर की मांग की। नहीं मिलने पर उन्होंने स्कूल का रजिस्टर जब्त कर एसडीएम खौड़ अनिल कुमार ठाकुर को सौंप दिया। प्रधानाचार्य की तरफ से बिना किसी कारण स्कूल से छुट्टी करने और किसी भी तरह की कोई आर्डर कापी नहीं छोड़ने को लेकर एसडीएम ने करवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इस विषय में तहसीलदार ने बताया कि हमें कई दिनों से लोगों की तरफ से शिकायत मिल रही थी कि स्कूल के प्रधानाचार्य आए दिन स्कूल से नदारद रहते हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए स्कूल का दौरा किया और पाया कि प्रधानाचार्य स्कूल में दो दिन से नहीं आए हैं। मूवमेंट आर्डर और आर्डर रजिस्टर की मांग की, लेकिन नहीं मिलने पर हमने स्कूल का हाजिरी रजिस्टर एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर को सौंप दिया। पता चला है कि एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए प्रधानाचार्य की शिकायत कापी उपायुक्त जममू और स्कूल प्रबंधन को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें