फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे बच्चों में उत्साह साफ दिखाई दिया

विज्ञापन
जयौडियां क्षेत्र में दस माह के बाद स्कूल खुले।
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ और ज्यौड़ियां शिक्षा जोन के सरकारी स्कूल खुल गए, लेकिन निजी स्कूल इक्कादुक्का ही खुले दिखे। दस माह के बाद स्कूल जाते प्राइमरी स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों में उत्साह साफ दिखाई दिया।
विज्ञापन

स्कूल जा रहे पांचवीं कक्षा के छात्र सचिन कुमार, नितिन शर्मा तथा दीपाक्षी शर्मा ने बताया कि कोरोना के चलते दस माह से स्कूल बंद रहे। इससे हमारी पढ़ाई प्रभावित हुई है। सरकार के आदेश अनुसार ऑनलाइन कक्षाएं तो चलीं, लेकिन हमें लाभ नहीं हुआ। वहीं अभिभावकों ने बताया कि स्कूल बंद रहने से दस माह से बच्चे घर में ही थे, जिनके भविष्य की चिंता हमें सता रही थी। प्राइमरी स्कूल मट्टू की अध्यापिका रीतू चौधरी ने बताया कि आज स्कूल के पहले दिन ही बच्चों की स्कूल में हाजिरी पूरी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें