जम्मू। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख 30 जून तक बढ़ दी है। प्रदेश में पहाड़ी समुदाय के छात्रों के लिए सरकार ने कोविड महामारी और लाकडाउन के चलते राहत दी है। बताय़ा गया है कि 15 जुलाई को ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा। संबंधित कालेजों, विश्वविद्यालयों और अन्य शौक्षणिक संस्थानों के प्रभारियों को छात्रों के दस्तावेज और आवेदन पत्र की हार्डकापी जेके एडवाइजरी फार डेवेलपमेंट आफ पहाड़ी स्पीकिंग की मेल पर आनलाइन मोड से भेजनी होगी।
-----------------
इंजीनियरिंग के बीई तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 जून से
जम्मू। जेयू शैक्षणिक सत्र 2018 के बेचलर आफ इंजीनियरिंग (बीई) के तीसरे समेस्टर की ऑनलाइन परीक्षाएं 21 जून से आयोजित करने जा रहा है। शुक्रवार को विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई अधिसूचना में जानकारी दी गई है कि डेटशीट हालांकि पहले जारी की गई थी। उसी नियमों अनुसार परीक्षाएं ली जाएंगी।
---------------------
जेयू के अधीनस्थ कालेजों में 2 जुलाई से होंगी परीक्षाएं
जम्मू। जेयू के अधीनस्थ कॉलेजों में यूजी तीसरे सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षाएं 2 जुलाई से शुरू होने जा रही हैं। संबधित कालेज परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं। 2 जुलाई को पहली परीक्षा कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशन और दर्शनशास्त्र की होगी। छात्रों को डेटशीट के मुताबिक लिखित परीक्षा के नियमों का पालन करना होगा। बताया गया है कि विश्वविद्यालय की साइट पर प्रश्न पत्र अप्लोड किया जाएगा। रोल नंबर भरकर छात्र अपना प्रश्न पत्र पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर पुस्तिका के पहले पेज पर छात्रों को अपना नाम, पिता का नाम, कोर्स कोड, कार्स टाइटल, रोल नंबर लिखना होगा।
छात्रों को उत्तर पुस्तिका पर किसी भी प्रकार का चिह्न लगाना प्रतिबंधित है। अगर कोई छात्र ऐसा काम करता है तो विश्वविद्यालय एक पैनल गठित करके जांच करेगा। लिखित परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों को ए4 साइज की पीडीएफ बनाकर विश्वविद्यालय की मेल पर भेजनी होगी। इसके लिए छात्रों को अलग से 30 मिनट का समय दिया जाएगा। बताया गया है परीक्षा में विफल रहने वाले विद्यार्थियों के लिए का रीवेल्यूएशन का कोई प्रावधान नहीं होगा। छात्र परीक्षा समन्वयक डॉ. हीना अबरोल को ई-मेल के माध्यम से अपनी समस्या बता सकते हैं। छात्र अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की साइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं।