जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के उद्यमिता और कौशल विकास केंद्र ने जीवन कौशल पर स्नातक छात्रों के लिए 15 दिवसीय ऑनलाइन पाठ्यक्रम करवाया जा रहा है। इसमें आजीवन अध्ययन विभाग जम्मू विवि और शासकीय डिग्री कॉलेज रियासी ने भी सहयोग कर रहे हैं। जेयू के वीसी प्रो. मनोज कुमार धर ने कहा कि कौशल आधारित कार्यक्रम छात्रों के जीवन में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इससे छात्रों के सोचने और समझने की शक्ति बढ़ती है। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा सचिव तलत परवेज रोहिला बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने विवि और कॉलेज की संयुक्त रूप से जीवन कौशल कार्यक्रम शुरू करवाने की प्रशंसा की। यूईएसडीसी की संयोजक प्रो. अलका शर्मा ने कार्यक्रम में कार्यक्रमों की जानकारी दी, जिसमें भावनात्मक कल्याण, संचार और पारस्परिक कौशल, समय प्रबंधन, लचीलापन, क्रोध तनाव से निपटने आदि जैसे विषय शामिल हैं। लेक्चर ऑनलाइन मोड से देशभर के विषेशज्ञों द्वारा दिए जाएंगे। प्रिंसिपल जीडीसी रियासी प्रो. चंद्र शेखर ने इस सहयोग के लिए जम्मू विवि का अभार जताया।