शिक्षा विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों को अब अपनी सैलरी स्लिप, छुट्टियों की जानकारी लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, क्योंकि डायरेक्टर स्कूल एजूकेशन की बेवसाइट में एक क्लिक से इसकी जानकारी मिल जाएगी।
वहीं अब शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शिक्षकों की जानकारी के लिए फाइलें नहीं खंगालने पड़ेगी, क्योंकि शिक्षा विभाग ने डाटा बेस सिस्टम का काम शुरू कर दिया है।
26 दिसंबर तक सभी कर्मचारियों का ब्योरा कंप्यूटर सेक्शन में जमा करवाने के आदेश जारी हो चुके हैं। शिक्षा विभाग में 80 हजार से ज्यादा कर्मचारी नियुक्त हैं। अभी तक शिक्षा विभाग के पास फाइलों में ही इन कर्मचारियों की ज्यादातर जानकारी है।
जेडईओ, सीईओ, डाइट प्रिंसिपल, स्टेट इंस्टीट्यूट आफ एजूकेशन और शिक्षा निदेशक को अपने कार्यालय में तैनात कर्मचारियों का ब्योरा कंप्यूटर सेक्शन में 26 दिसंबर तक जमा करवाने को कहा गया है।