जम्मू। राष्ट्र स्तरीय कला उत्सव में जम्मू-कश्मीर के छात्रों ने परचम लहराया है। गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल मुबारक मंडी से परी मुग्धा निश्चल ने 3डी विजुअल आर्ट्स में प्रथम स्थान प्राप्त किया। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल मुजगुंड श्रीनगर से बिलाल अहमद मल्ल ने भी वाद्य संगीत में प्रथम स्थान पाया। राजकीय बाल हाई स्कूल शालूभ गांदरबल के साहिल हिलाल ने वोकल म्यूजिक में तीसरा स्थान हासिल किया। जम्मू-कश्मीर के कुल 18 छात्रों ने नौ विभिन्न कला रूपों में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में उपराज्यपाल के सलाहकार आरआर भटनागर ने बच्चों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान परिषद (एनसीईआरटी) के माध्यम से ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का आयोजन करवाया जाता है, ताकि कला को बढ़ावा दिया जा सके। सचिव स्कूल शिक्षा बीके सिंह ने भी छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की।