जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय का कंप्यूटर साइंस विभाग कंप्यूटर में अल्पकालीन कोर्स शुरू करने जा रहा है। कोर्स में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 15 दिसंबर से पहले आवेदन करेंगे। पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। कोर्स समन्वयक ने बताया कि इसमें मल्टी मीडिया, बेसिक लैग्वेज ऑन कंप्यूटर और एमएस ऑफिस 2021 के बारे में बताया जाएगा।
इन कोर्स में कुल 50-50 सीटें निर्धारित की गई हैं। विश्वविद्यालय के छात्र ही नहीं, बल्कि बाहर से भी इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने कर सकते हैं। इसकी फीस एक हजार रुपये रखी गई है। इसकी कक्षाएं दोपहर 12 से दो बजे तक चलेंगी।
वर्तमान में मार्केटिंग में इन कोर्स की मांग बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए इन कोर्स को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। एक कोर्स करीब छह सप्ताह तक चलेगा। उसके बाद परीक्षा ली जाएगी। सफल अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इन कोर्स को विभाग का स्टाफ ही पढ़ाएगा। लेकिन, जिस कोर्स का विभाग में विशेषज्ञ नहीं होगा, उसके लिए बाहर से विशेषज्ञ बुलाया जाएगा।