फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोगरा ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा खोलेगी निशुल्क कोचिंग सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। डोगरा ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा अगले साल से कोचिंग सेंटर खोलेगी। इनमें युवाओं को अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी। सभा के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि कई जरूरतमंद परिवारों के बच्चे परीक्षाएं पास करना चाहते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक न होने से कई युवा कोचिंग नहीं ले पा रहे। उनकी सहूलियत के लिए सभा कोचिंग सेंटर खोलेगी। इसमें युवाओं को निशुल्क कोचिंग मुहैया करवाई जाएगी। विभिन्न फंड से आने वाली राशि कोचिंग स्टाफ को दी जाएगी। वेद शर्मा ने बताया कि नगर निगम ने उन्हें सभा के हॉल का जीर्णोद्धार करने के लिए 25 लाख रुपये की राशि देने का वादा किया है। हॉल का जीर्णोद्धार होते ही कोचिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें