रियासत में मंगलवार देर शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसमें कहीं से कोई जानी नुकसान की सूचना नहीं है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार 5.4 तीव्रता से आए इस भूकंप का केंद्र तजाकिस्तान रहा। यह जमीन के 115 किलोमीटर नीचे था। अक्तूबर 2015 से राज्य की धरती लगातार डोल रही है।
मंगलवार रात 7.12 मिनट पर घाटी, किश्तवाड़ और राजोरी जिले के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस होने शुरू हुए। इन झटकों के साथ ही लोग घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे। हालांकि ये झटके कुछ सेकेंड के थे, जिससे अधिकांश लोगों को ज्यादा अहसास नहीं हुआ।
राजोरी जिले के बुद्धल, थन्नामंडी, कोटरंका दरहाल आदि इलाकों से भूकंप के हलके झटके महसूस हुए। राज्य के अन्य कई हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस होने की सूचना है। भूकंप के झटकों के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पिछले कुछ सालों में आए भूकंप के झटकों का केंद्र तजाकिस्तान, अफगानिस्तान रहा है।
Mild earthquake hits Poonch in Jammu and Kashmir; More details awaited.
— ANI (@ANI_news) February 28, 2017