जम्मू कश्मीर में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, यह झटके 4.6 तीव्रता के थे। डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग की माने तो भूकंप का केंद्र लेह से 63.6 किलोमीटर उत्तर में था, वहीं कारगिल से इसकी दूरी 193.1 किलोमीटर थी।
विज्ञापन
सुबह-सुबह महसूस किए गए इन झटकों से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई जगह लोग ठंड के मारे न तो घर से बाहर निकल पा रहे थे और भूकंप के डर से घर में रुकने से भी डर रहे थे।