जम्मू और कश्मीर में बुधवार देर रात 11:39:52 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इंडियन मेट्रोलॉजिकल विभाग के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 4.3 थी। भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर और पीओके की सीमा के पास बताया जा रहा है।
वहीं मौसम विभाग प्रदेश में पहले से ही खराब मौसम और बर्फीले तूफान की चेतावनी दे चुका हैं। जम्मू में देर रात से ही भीषण बरसात जारी है। वहीं कश्मीर घाटी के कई इलाकों में बर्फबारी का भी दौर जारी है।