जम्मू-कश्मीर में सोमवार को भूकंप के दो झटकों ने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार सोमवार सुबह 11:57 और रात 8:30 बजे भूकंप के झटके रेक्टर स्केल पर नापें गए। इसका केंद्र लेह-लद्दाख रहा है। वहीं इसके झटके मनाली, अनंतनाग, कुल्लू और श्रीनगर सहित जम्मू-कश्मीर और हिमांचल के कई हिस्सों में महसूस किए गए।
जम्मू-कश्मीर में 21 अक्टूबर की शाम को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस दौरान जान माल के नुकसान की खबर किसी भी इलाके से नहीं आई थी। वहीं भूकंप की तीव्रता कम थी मगर लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था। डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग के मुताबिक शाम 6:06 बजे रेक्टर स्केल पर 3.3 की तीव्रता से यह झटके महसूस किए गए थे।
यह भूकंप जम्मू-कश्मीर के उत्तर-पूर्व में पांच किलोमीटर अंदर था। बीते दो हफ्तों में यह तीसरी बार है जब भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।