फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लगातार भूकंप के दो झटकों से सहमा बारामुला, घरों से बाहर निकले लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में कई घरों में आईं दरारें, एक व्यक्ति घायल
विज्ञापन


-रिक्टर स्केल पर 4.9 व 4.8 दर्ज की गई तीव्रता
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर/बारामुला। उत्तरी कश्मीर का बारामुला जिला मंगलवार की सुबह एक के बाद एक लगातार भूकंप के दो झटकों से सहम गया। लोग घरों से बाहर निकल आए और प्रियजनों को फोन पर संपर्क कर हालचाल पूछने लगे। कई घरों में दरारें आई हैं। एक व्यक्ति घायल हुआ है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 4.9 तीव्रता का पहला भूकंप सुबह 6:45 बजे आया। इसका केंद्र बारामुला जिले में पांच किलोमीटर जमीन के नीचे था। इस झटके के सात मिनट बाद 4.8 की तीव्रता का दूसरा भूकंप सुबह 6:52 बजे आया। इसका केंद्र भी बारामुला जिले में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप से किसी बड़ी क्षति की सूचना नहीं है। डीसी मिंगा शेरपा ने कहा, अधिकारियों ने नुकसान का आंकलन किया है। बारामुला में भूकंप के दौरान डर के कारण व्यक्ति ने इमारत (अहमद कॉम्प्लेक्स) से छलांग लगा दी। उसके पैर में चोट आई है। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें