फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू संभाग में झमाझम बारिश से आफत थन्नामंडी में नदी में गिरने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- बलोल खड्ड में कार बही, घरों में घुसा पानी, कोटरंगा-ख्वास मार्ग अवरुद्ध
विज्ञापन

- दोपहर तक कटड़ा-सांझीछत चाॅपर सेवा प्रभावित
- जम्मू और कठुआ में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू समेत संभाग के कई हिस्सों में सोमवार की देर रात से तड़के तक हुई झमाझम बारिश से आफत रही। राजोरी के थन्नामंडी इलाके में ढोक से फिसलने के कारण नदी में गिरने से एक 52 वर्षीय खुर्शेद बेगम की मौत हो गई। जिला सांबा के बाड़ी ब्राह्मणा इलाके के बलोल खड्ड में तेज बहाव के कारण एक कार बह गई। इसके आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश से लोगों के घरों में पानी घुस गया।
विज्ञापन

पिछले चौबीस घंटे में जम्मू में 118.3, कठुआ में 109.5 और सांबा में 35 मिलीमीटर पानी बरसा है। धुंध के कारण कटड़ा-सांझीछत चाॅपर सेवा दोपहर बाद बहाल हो पाई। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 31 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहेगा। इसमें जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश होगी। जम्मू में सोमवार की रात 1 बजे से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला तड़के तक जारी रहा। रात को हुई भारी बारिश से कई निचले क्षेत्रों में जलभराव रहा। रात होने के कारण सुबह तक सड़कों से पानी निकल गया था, जिससे जाम की स्थिति नहीं रही। सुबह मौसम साफ होने के साथ दिनभर धूप खिली रही। जिससे दोपहर को गर्मी के साथ भारी उमस का अहसास हुआ। यहां दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 82 रहने से उमस से कोई राहत नहीं मिल पा रही है। जम्मू में दिन का पारा 32.1 और न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल में 10.0 मिलीमीटर बारिश के साथ अधिकतम तापमान 26.7, बटोत में 25.0, कटड़ा में 23.5 मिलीमीटर बारिश के साथ अधिकतम तापमान 30.5 और भद्रवाह में 16.2 मिलीमीटर बारिश के साथ 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में तेज बारिश के बाद दोपहर को मौसम खुल गया। यहां अधिकतम तापमान 27.5, पहलगाम में 25.3 और गुलमर्ग में 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें