फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा के मनमाने रेट: पांच किलोमीटर के 120 रुपये और मेटाडोर में मात्र 10 रुपये टिकट

Wed, 28 Jun 2023 04:20 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू शहर में ई-रिक्शा का सफर आसान नहीं है। प्रशासन की ओर से रेट तय न करने के कारण ई-रिक्शा चालक मनमाने दाम वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू शहर में ई-रिक्शा का सफर आसान नहीं है। प्रशासन की ओर से रेट तय न करने के कारण ई-रिक्शा चालक मनमाने दाम वसूल रहे हैं। अगर पांच किलोमीटर आपको जाना है तो ई-रिक्शा चालक 120 रुपये से ज्यादा किराया मांगते हैं। यही सफर मेटाडाेर में मात्र 10 रुपये में किया जा सकता है। जम्मू जिले में 2286 ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। शहर में ही 2000 के करीब ई-रिक्शा चलते हैं।

विज्ञापन


शहर में जब पड़ताल की तो यह सच्चाई सामने आई। ई-रिक्शा चालक ने पांच किलोमीटर तक सफर का 120 तो दो किलोमीटर के लिए 70 रुपये किराया मांगा। यात्रियों की ओर से अधिक किराया लेने की बात पर ऑटो रिक्शा के किराया का हवाला दिया। शहर की कैनाल रोड, रेलवे स्टेशन और बिक्रम चौक से विभिन्न रूटों के लिए सबसे ज्यादा ई-रिक्शा चलते हैं। हर रूट पर 20 से 30 ई-रिक्शा हैं। सबने अपना-अपना किराया तय कर रखा है। बिक्रम चौक से रेलवे स्टेशन जाने के लिए यात्री विनोद ने ई-रिक्शा चालक से किराया पूछा तो उसने 120 रुपये बताया। जब यात्री ने कहा कि ज्यादा है तो चालक बोला, दस रुपये कम देना।

यात्री ने कहा कि पांच किलोमीटर ही तो दूर है रेलवे स्टेशन तो चालक बोला - हमारा यही रेट है चलना है तो चलो। काला ऑटो तो 150 रुपये लेता है हम तो 30 रुपये कम ले रहे हैं। वहीं, कैनाल रोड से भगवती नगर की दूरी तीन किमी है और ई-रिक्शा चालक 60 से 70 रुपये किराया ले रहे हैं। जिला प्रशासन ने ई-रिक्शा का रूट तो तय किया है, लेकिन किराया तय नहीं किया है, इससे ई-रिक्शा चालक यात्रियों को लूट रहे हैं।
विज्ञापन


अमरनाथ यात्रियों को भी झेलनी पड़ेगी परेशानी

एक जुलाई से श्री अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। 29 जून से बाबा बफार्नी के भक्त जम्मू पहुंचने शुरू हो जाएंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में अमरनाथ यात्री ई-रिक्शा से सफर करेंंगे। किराया तय नहीं होने से ई-रिक्शा चालक मनमर्जी का किराया वसूलेंगे। चालकों की मनमानी रोकने के लिए जिला प्रशासन किसी तरह कोई पहल नहीं की है।

अमरनाथ यात्रा से पहले तक जिला प्रशासन ई-रिक्शा का किराया और रूट तय कर लें। ई-रिक्शा वाले अधिक किराया वसूलकर यात्रियों को लूट रहे हैं। प्रशासन से मांग है दो-दिन में किराया दर तय कर लें। - विजय बिच, अध्यक्ष, जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेल्फेयर एसोसिएशन

देशभर में ई-रिक्शा का किराया तय नहीं है। जम्मू में भी यह किराया तय नहीं किया जा सकता। हालांकि अमरनाथ यात्रा के समय यात्रियों से ओवरचार्जिंग न हो। इसके लिए टीमें बनाकर औचक निरीक्षण करेंगे। -पंकज भगोत्रा, आरटीओ जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें