फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी विभागों के स्टोर पर विजिलेंस की नजर

Sun, 04 Jan 2015 08:26 PM IST
अजय मीनिया/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न सरकारी विभागों के स्टोर में खरीदे जाने वाले सामान पर विजिलेंस की नजर रहेगी। किसी भी सामान की खरीदारी करने के बाद उसकी जानकारी हर एक विभाग को अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर डालनी होगी। राज्य विजिलेंस आर्गेनाइजेशन ने सभी विभागों को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


हर एक विभाग को इसे तत्काल प्रभाव से लागू करना होगा। विजिलेंस के सचिव की ओर से इसे लेकर आदेश जारी किए गए हैं। सरकारी विभागों में टेंडर सिस्टम को पारदर्शी बनाने और ई-गवर्नेंस को मजबूत करने के उद्देश्य से ऐसा किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जब किसी सरकारी विभाग को अपने स्टोर के लिए कोई सामान खरीदना होता है, उसके लिए टेंडरिंग की जाती है। इस टेंडरिंग को कुछ विज्ञापनों में भी प्रकाशित कर जारी कर दिया जाता है। विजिलेंस ने पाया कि कई ऐसे टेंडर हैं, जिसकी जानकारी सही लोगों तक पहुंचती ही नहीं।
विज्ञापन


विभागों की मिलीभगत के चलते अपने ही कुछ लोगों को टेंडर जारी कर दिया जाता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। टेंडर से जुड़े सभी तरह के दस्तावेजों को हर एक विभाग को अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।

विजिलेंस का मानना है कि ऐसा होने से विभाग की टेंडरिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी। उन्हीं लोगों को टेंडर जारी होंगे, जो विभाग को सही काम करके देंगे। जब विभाग की वेबसाइट पर जानकारी होगी, तो टेंडर की जानकारी सही तरह से जुटाई जा सकेगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें