फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ई-बस में बेसुध मिला नगर निगम कर्मी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। ई-बस में नगर निगम कर्मचारी अचानक बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमओ डॉ. सोनी सिंह ने बताया कि ब्राह्मणा के बीरपुर निवासी वासुदेव सिंह (58) को अस्पताल लाया गया था। एसएचओ नवाबाद विकास ने बताया कि वासुदेव सिंह घर से नगर निगम स्थित टाउन हाल के लिए ई-बस से जा रहे थे। ज्यूल चौक पर जैसे ही ई-बस पहुंची, वासुदेव सिंह की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर बस में गिर गए। आनन-फानन में उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को शव सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें