जम्मू। पुराने शहर के उस्ताद मोहल्ला, अंबफला और करण नगर के दुकानदारों को कूड़ेदान वितरित किए गए। इस मौके पर स्वच्छ भारत कमेटी के चेयरमैन गोपाल गुप्ता, पूर्व चेयरमैन हरदीप सिंह मनकोटिया और यशपाल शर्मा के साथ वार्ड नंबर नौ के पार्षद सुनीत रैना मौजूद रहे।
पार्षद सुनीत रैना ने दुकानदारों, होटल व्यवसायियों से अपील की है कि वे सड़कों, गलियों में कूड़ा न फेंके। कचरा कूड़ेदान में ही डालें। इस मौके पर चेयरमैन गोपाल गुप्ता ने कहा कि लोगों खुले में कचरा न फेंकें। ऑटो सुविधा का लाभ उठाएं। मार्केट एसोसिएशन ने जेएमसी कार्पोरेटर और अन्य अधिकारियों को आश्वासन दिया कि वे कचरा ऑटो में ही डालेंगे। एमवीओ डॉ. सुशील शर्मा ने आम जनता से आगे आने और जेएमसी का सहयोग करने की अपील की।
इन वार्डों में भी बांटे कूड़ेदान
मांस व्यवसाय बाजारों में बेहतर स्वच्छता बनाए बनाए रखने और कचरे के उचित निपटान के लिए कूड़ेदान वितरित किए गए हैं। कार्यक्रम 50,16 और 35 में हुए। इस दौरान व्यवसायियों को कूड़ेदान दिए गए। कार्यक्रम में मांस दुकानदारों से खाद्य सुरक्षा नियमों और जम्मू नगर निगम द्वारा समय-समय पर जारी की गई सलाह का पालन करने की अपील की है।