फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः रमजान के दौरान 12 बार सीजफायर उल्लंघन तो 42 बार हुए आतंकी हमले

Thu, 14 Jun 2018 03:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में रमजान के पाक महीने में भी पाकिस्तान की नापाक हरकतें लगातार जारी थी। रमजान के पाक महीने में जम्मू कश्मीर में शांति बहाल करने के मकसद से केंद्र सरकार ने भले ही आतंकियों के खिलाफ चलाए जाने वाले किसी भी तरह के ऑपरेशन को आंशिक तौर पर रद्द करने का आदेश दिया था।

विज्ञापन


मगर रमजान के दौरान पाक ने करीब 12 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। वहीं घाटी में आतंकियों ने लगभग 42 बार सुरक्षाबलों को निशाना बना कर हमला किया ।

रमजान के दौरान हुई वारदातों पर एक नजर...
1. पाक ने रमजान के दौरान कुल 12 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। 
2. पाक की गोलीबारी में अब तक करीब 3 दर्जन से अधिक लोगों की मौत हुई है। 
3. कश्मीर में 42 बार सुरक्षाबलों पर हुए हमले हुए हैं। 
4. घाटी में अलग- अलग इलाकों में 19 ग्रेनेड अटैक किए गए हैं। 
5. आतंकियों ने 9 बार हथियार लूटने की घटनाओं को अंजाम दिया
6. तीन घुसपैठ की कोशिशें भी की गईं जिसमें सेना ने 14 आतंकियों को मार गिराया.
7. घाटी में आतंकियों ने 9 बार गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम दिया. 

जानकारी के मुताबिक कश्मीर में रमजान के दौरान पत्थरबाजी की घटनाओं में भारी गिरावट देखने को मिली है। शांति की इस पहल को केंद्र सरकार आगे भी मौका देना चाहती है। हालांकि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह पहले भी इस बात को साफ कर चुके हैं कि अगर कश्मीर में जवानों पर कोई हमला होता है तो वह कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें