फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सर्च ऑपरेशन के दौरान किशोरी मिली बीमार, भेजा अस्पताल, हालत नाजुक

Mon, 08 Mar 2021 10:39 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
बीमार बच्ची को अस्पताल भेजती कैप्टन संजना शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में सेना के जवानों को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के क्रालखोड़ गांव में आतंकियों के छुपे होनी की सूचना मिली। कुछ देर बाद सेना के जवानों ने पूरे गांव को घेर लिया। 
विज्ञापन


सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाकर्मियों को एक 12 वर्षीय किशोरी अस्वस्थ अवस्था में मिली। सैन्य अधिकारियों ने कहा कि सर्च ऑपरेशन को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सैनिकों के साथ एक चिकित्सा अधिकारी को भी किशोरी की देखभाल के लिए भेजा गया. 

राष्ट्रीय राइफल्स से जुड़े मेडिकल रेजीडेंट कैप्टन संजना शर्मा ने कहा कि बच्ची मुंह के बल फर्श पर हाई प्ल्स रेट के साथ लेटी पड़ी थी। सेना के एक अधिकारी ने कहा कि हमने उसके वायटल को चेक किया। सब ठीक थे, लेकिन प्ल्स रेट काफी अधिक थी। उसके माता-पिता से कहा गया कि उसे जिला अस्पताल ले जाएं, जहां उसे न्यूरोलॉजिस्ट से दिखाया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें