जम्मू-कश्मीर के कुलमाग जिले के तांगदूना इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के दो स्थानीय आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने कुलगाम के तांगदूना गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर गांव की घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया था। इलाके में छिपे आतंकियों से सुरक्षाबलों ने आत्मसमर्पण करने की अपील की।
इस दौरान उनके परिजनों की भी मदद ली गई। दोनों आतंकियों ने हथियार छोड़कर सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले आतंकवादियों की पहचान यावर वागी और आमिर मीर के तौर पर हुई है।