फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather : पश्चिमी विक्षोभ से जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश-बर्फबारी, 16 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम

Sun, 14 Apr 2024 10:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिनभर बादल छाए रहने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
श्रीनगर file - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में शनिवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई हिस्सों में बारिश हुई। कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिनभर बादल छाए रहने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन


लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 0.5, पहलगाम में 3.2, गुलमर्ग में 2.6 और श्रीनगर में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में शुक्रवार रात का तापमान 20.5 और कटड़ा में 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 14 से 16 अप्रैल को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होगी। इसके बाद 19 और 20 अप्रैल को भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। खराब मौसम में किसानों को कृषि संबंधी गतिविधियां स्थगित करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


इसके साथ पर्यटकों और यात्रियों को यात्रा एडवाइजरी के तहत यात्रा करने को कहा गया है। शाम से पुंछ, रियासी और राजोरी में बारिश हो रही थी। श्रीनगर में दोपहर बाद से बारिश हो रही है। कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। जम्मू में शाम को बूंदाबांदी हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें