फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में गन्ना किसानों के रेल रोको आंदोलन से 71 ट्रेन कैंसिल और डायवर्ट

Sun, 18 Nov 2018 12:32 AM IST
ब्यूरो/एजेंसी नई दिल्ली/जम्मू।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

पंजाब में दसुआ और खूदा कुराला स्टेशनों के बीच गन्ने का बकाया मूल्य दिलाने की मांग कर रहे किसानों के रेलवे ट्रैक कब्जा लेने से 71 ट्रेन प्रभावित हुईं। रेल मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि 35 ट्रेन पूरी तरह कैंसिल कर दी गईं, जबकि 16 को अमृतसर के  रास्ते भेजा गया। 20 ट्रेनों की यात्रा बीच रास्ते में ही खत्म कर उन्हें वापस भेज दिया गया। 

विज्ञापन


उत्तरी रेलवे के प्रवक्त दीपक कुमार ने बताया कि पठानकोट और जालंधर के बीच करीब 250 किसानों का आंदोलन दोपहर करीब 12.15 बजे शुरू हुआ था और देर रात तक ट्रैक किसानों के कब्जे में ही था। ट्रेनें रद्द होने के चलते यात्रियाें को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। परेशान यात्रियों को बसों से सफर तय करना पड़ा है।

ट्रेनों के बड़ी संख्या में रद्द होने का असर जम्मू तवी प्लेटफार्म पर भी दिखाई दिया, जहां वैष्णो देवी दर्शन के लिए आए यात्रियों की बड़ी भीड़ यहां ट्रेनों का इंतजार करती रही। यहां करीब 17 ट्रेन रद्द होने की जानकारी पर स्थानीय यात्री तो घर लौट गए या बसों से गंतव्य को रवाना हो गए। लेकिन अन्य राज्यों के बहुत सारे यात्रियों को प्लेटफार्म पर ही ठंड में ठिठुरने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन


जम्मू के लिए रद्द रेलगाड़ियां
एसवीडीके -डीएलआई (14034), एसवीडीके-आरकेएसएच (14610),जेएटी-डीईई (12266), एसवीडीके-एनडीएलएस (12446), जेएटी-डीएलआई (14646), एसवीडीके-एनडीएलएस (122462), पीटीके-जेयूसी (74904), जेयूसी-पीटीके (74903), जेयूसी-पीटीके (12238), जेयूसी-पीटीके (74902), आरकेएसएच-एसवीडीके (14609), डीएलआई-जेएटी (14645), एनडीएलएस-एसवीडीके (22461), एनडीएलएस-एसवीडीके (12445), डीएलआई-एसवीडीके (14033), डीईई-यूएचपी (22401) और एसवीडीके-डीएलआई (04410) रद्द रहीं। 

इन ट्रेनों का बदला गया मार्ग
जेएटी-बीएसबी (12238), जेएटी-एएलएल (12414), जेएटी-केओएए (13152), जेएटी-एनडीएलएस (12426), जेएटी-पुणे  (11078), एसवीडीके-एमएएस (16032), जेएटी-बीजेयू (12588), एआईआई-जेएटी (12413), एनडीएलएस-जेएटी (12425), एनडब्ल्यूएच-जेएटी (12331), बीडीटीएस-एसवीडीके (12471) और आईएनडीबी-एसवीडीके (12919)।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें