फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Jammu Kashmir : प्रचंड गर्मी से कठुआ में 47.1 और जम्मू में 43.6 डिग्री पहुंचा पारा, जन-जीवन प्रभावित

Wed, 29 May 2024 01:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

यहां लगातार तापमान में वृद्धि से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। इसका असर लखनपुर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की कम होती आवाजाही पर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
demo - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के प्रवेशद्वार के साथ लगते कठुआ में मंगलवार को प्रचंड गर्मी से दिन के पारे ने 47.1 डिग्री सेल्सियस के साथ आलटाइम रिकॉर्ड बना दिया। यहां लगातार तापमान में वृद्धि से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। इसका असर लखनपुर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की कम होती आवाजाही पर भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन


जम्मू में भी सामान्य से 4.5 डिग्री चढ़कर अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन बीता। प्रचंड गर्मी को देखते हुए समर जोन के स्कूलों में 1 जून से 16 जुलाई तक छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। कश्मीर के लगभग जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री ऊपर चल रहा है। पहाड़ों पर तपिश जारी है।

जम्मू में सुबह से ही गर्मी ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया था। भीषण गर्मी के कारण सुबह कार्यालय समय से ही बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। दिन के समय अधिकांश बाजार सूने पड़े हुए हैं। सड़कों से दोपहर के समय खासतौर पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही कम हुई है। लू के थपेड़ों से इंसानों के साथ जीवजंतु परेशान हैं। यहां न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बनिहाल में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री चढ़कर 31.8, बटोत में सामान्य से 3.6 डिग्री चढ़कर 32.4, कटड़ा में 39.4 और भद्रवाह में सामान्य से 4.7 डिग्री चढ़कर 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में दिनभर मौसम साफ रहा। यहां कई जिलों में दिन का तापमान 33 डिग्री के ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 30 मई से 2 जून के बीच कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। जून मेें भी लू और तेज गर्मी का प्रभाव जारी रहेगा।

श्रीनगर में कुछ ऊपरी क्षेत्रों में हल्की बारिश
राजधानी श्रीनगर में शाम को तेज हवाएं चलने के साथ कुछ ऊपरी क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री चढ़कर 32.6, काजीगुंड में सामान्य से 8.1 डिग्री चढ़कर 33.4, पहलगाम में सामान्य से 5.0 डिग्री चढ़कर 27.8, कुपवाड़ा में सामान्य से 4.4 डिग्री चढ़कर 30.9, कोकरनाग में सामान्य से 6.3 डिग्री चढ़कर 31.0, गुलमर्ग में 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोपहर 12 से 3 बजे तक सीधी धूप में न जाने की सलाह
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने खासतौर पर मैदानी इलाकों में लू और तेज गर्मी को देखते हुए खासतौर पर बुजुर्गों, बीमार लोगों और बच्चों को सीधी धूप में न जाने की सलाह दी है। इस अवधि में गर्मी से अधिकांश लोग प्रभावित हो सकते हैं। तापमान में वृद्धि से लोगों में डिहाइड्रेशन, उल्टी, दस्त, बुखार आदि की शिकायत बढ़ी है। शहर के अस्पतालों की मेडिसिन ओपीडी में अधिकांश लोग गर्मी से जुड़ी बीमारियों की शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। बच्चों में भी यह समस्या बढ़ी है। इसके साथ त्वचा संबंधी एलर्जी और अन्य समस्याएं बढ़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें