फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: डोडा में एक ट्रक के भूस्खलन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

Sat, 23 Mar 2019 09:34 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के गंडोल तहसील के ठठेरी खिलोत्रन रोड पर पियाकुल काहरा में लगातार भूस्खलन हो रहा है। यहां भूस्खलन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात में हुआ।

जानकारी के मुताबिक, भूस्खलन की चपेट में आने से एक ट्रक (JK02AC-5185) के चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान ड्राइवर शहजाद अहमद (27), पुत्र मोहम्मद सलीम बेग, निवासी चिरल्ला और कंडक्टर मोहम्मद आरीफ (22) निवासी किश्तवाड़ के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, चालक का शव देर रात करीब तीन बजे घटनास्थल से बरामद किया गया और आरिफ का शव शनिवार सुबह करीब सात बजे मिला। दोनों शवों को औपचारिकताएं पूरी करने के लिए थथरी के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें