नवजोत उर्फ बबलू की संपत्ति अटैच के दौरान पुलिस व प्रशासन के अधिकारी स्रोत पुलिस
जम्मू। नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस ने नवजोत सिंह उर्फ बबलू की 1.04 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति अटैच की है। इसके साथ ही एनडीपीएस मामले में अब तक 3.22 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति अटैच हो चुकी है।
पुलिस के अनुसार आरएस पुरा के मेलोवाल गांव में दो कनाल 12 मरला भूमि को कुर्क किया है। आरोपी इंदिरा नगर (मीरां साहिब) के नवजोत सिंह उर्फ बबलू के खिलाफ बाहु फोर्ट थाने में एफआईआर दर्ज है। पुलिस को पता चला कि भूमि नशा तस्करी से अर्जित धन से खरीदी गई थी। इससे पहले भी आरोपी की लगभग 2.18 करोड़ रुपये की अन्य संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं। यह कार्रवाई बठिंडी की टीम ने थाना बाहु फोर्ट के पर्यवेक्षण में की है।