फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नशा तस्करी का अड्डा बना राजीव नगर, 44 मामले दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में नशीले पदार्थ के सेवन और तस्करी करने वालों के लिए राजीव नगर गढ़ बना है। पुलिस ने दो महीने में आठ अंतरराज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 200 ग्राम हेरोइन बरामद की है। ये तस्कर मुख्य रूप से राजीव नगर में कारोबार कर रहे थे। पुलिस के अनुसार इस साल अब तक क्षेत्र में एनडीपीएस के तहत 44 एफआईआर दर्ज हुई हैं। 16 एफआईआर 20 नशा तस्करों के खिलाफ हैं। इसके अलावा कुख्यात महिला नशा तस्कर सीमा खैरी पर मामला दर्ज किया है। और भी गिरफ्तारियां करने की तैयारी है। एसएसपी जम्मू डॉ. विनोद गुप्ता के मार्गदर्शन में पुलिस क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए योजनाबद्ध रूप से काम कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें