फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत में मौत: नशा तस्करी के आरोपी ने थाने में की आत्महत्या, चरस के साथ पकड़ा था किश्तवाड़ का निवासी 

Mon, 07 Mar 2022 12:06 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, किश्तवाड़

सार

छात्रू पुलिस ने अब्दुल को दो सप्ताह पहले 8.9 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया था। तब से उसके खिलाफ कार्रवाई चल रही थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किश्तवाड़ में नशा तस्करी के आरोप में दो सप्ताह पहले पकड़े गए अब्दुल लतीफ निवासी पारना चिनगाम ने छात्रू थाने में रविवार शाम को आत्महत्या कर ली। सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने जेल में अपने कंबल से फंदा बनाया और छत से लटक गया। 

छात्रू पुलिस ने अब्दुल को दो सप्ताह पहले 8.9 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया था। तब से उसके खिलाफ कार्रवाई चल रही थी। लेकिन रविवार शाम को उसने जेल में मिलने वाले कंबल से फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

पुलिस को जब घटना का पता लगा तो उसे नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया था। आरोपी अपने परिजनों से रविवार को दिन में ही मिला था। सूचना मिलने पर उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें