फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ड्रग तस्करी का अरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गोपनीय सूचना पर कुख्यात ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पीआईटीएनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पकड़े गए ड्रग तस्करी के आरोपी की पहचान योगेश्वर सिंह उर्फ जेबू पुत्र यशपाल सिंह निवासी उध मंडी, गुगा सलाथिया तहसील विजयपुर जिला सांबा के रूप में हुई है। उक्त ड्रग तस्कर के खिलाफ विजयपुर पुलिस स्टेशन में क्षेत्र के लोगों, विशेषकर युवाओं को मादक पदार्थों की आपूर्ति करके नशीली दवाओं के व्यापार को बढ़ावा देने में उसकी भूमिका के लिए विभिन्न मामले दर्ज हैं। कुख्यात ड्रग तस्कर योगेश्वर सिंह उर्फ जेबू द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में बार-बार संलिप्तता को देखते हुए जिला पुलिस सांबा ने एक डोजियर और अन्य संबंधित दस्तावेज तैयार कर संभागीय आयुक्त जम्मू के कार्यालय को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें