कुर्क की गई संपत्ति में मोहाली में एक फ्लैट और तीन ट्रक शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत कुख्यात नशा तस्कर नदीम संब्याल निवासी उधमपुर की करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क की है। इसमें मोहाली में एक फ्लैट और तीन ट्रक शामिल हैं। एसडीपीओ चिनैनी डीएसपी शेख ताहिर, एसएचओ जसविंदर सिंह और पीएसआई रविंदर की तरफ से की गई जांच के दौरान संपत्तियों की पहचान अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के रूप में की गई। आरोपी वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है।