कुलगाम। पुलिस ने बोगंड क्रॉसिंग पर नाके के दौरान एक कुख्यात ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान शाकिर गुलज़ार भट निवासी सेनीगाम कुलगाम के रूप में हुई है। तलाशी में उसके कब्जे से 700 ग्राम चरस जैसा पदार्थ बरामद हुआ है। इस संबंध में कुलगाम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने बोगंड क्रासिंग पर नाका लगाया था। इसी दौरान नाके पर पुलिस को देखकर व्यक्ति ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। बता दें, कुलगाम पुलिस ने दो हफ्ते में 16 ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया है।