फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सैनिक कॉलोनी में भाजपा ने निकाली नशा मुक्त अभियान जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बढ़ते नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भाजपा ट्रांसपोर्ट सेल और सैनिक कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से बुधवार को सैनिक कॉलोनी में नशा मुक्त अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। पूर्व सैनिकों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। रैली का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य सत शर्मा ने किया।
विज्ञापन

सत शर्मा ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य और समाज के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा, स्वरोजगार और देश निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेने की अपील की। प्रदेश महासचिव बलदेव सिंह बिलावरिया ने कहा कि लोगों, खासकर युवाओं और अभिभावकों में बढ़ती जागरूकता नशे के खिलाफ लड़ाई में सकारात्मक संकेत है। रैली में विधायक विक्रम रंधावा, भाजपा ट्रांसपोर्ट सेल के पदाधिकारी व एसोसिएशन के सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें