फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्कूल में चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत आयुष हेल्थ सेंटर और पीएचसी की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराधों से बचाव और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम निदेशक आयुष जम्मू-कश्मीर यूटी डॉ. अजय टिक्कू और डीएओ जम्मू डॉ. राकेश रैना के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस दौरान डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही साइबर ठगी और संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों से सतर्क रहने की सलाह दी गई। डॉ. जितेंद्र कुमार और डॉ. निशा थप्पा ने नशे की लत से बचाव, पहचान और उपचार को लेकर विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य मोहिंदर शर्मा, डॉ. संदीप भगत, डॉ. हिमानी भुटयाल, डॉ. सुशील, योग प्रशिक्षक ज्योति बाली, राशि शर्मा सहित स्कूल स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें