फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कैदियों को किया नशे के खिलाफ जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। मिशन शक्ति जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन जम्मू की ओर से अंबफला स्थित जिला जेल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैदियों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक कर उन्हें मानसिक, सामाजिक व भावनात्मक रूप से सशक्त बनाने के लिए यह कार्यक्रम हुआ। इस जागरूकता सत्र में नशे से बचाव, कानूनी जानकारी, पुनर्वास तथा सकारात्मक जीवनशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। जिला मिशन समन्वयक मिशन शक्ति जम्मू शगुन मंचंदा ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों को प्रभावित करता है। उन्होंने जागरूकता, आत्मअनुशासन, काउंसलिंग और सामुदायिक सहयोग को नशे से बाहर निकलने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। कार्यक्रम में एडवोकेट किरण ठाकुर ने नशे के कानूनी, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर मिशन शक्ति की जेंडर स्पेशलिस्ट खुशबू कापटे, जिला जेल जम्मू की वरिष्ठ फार्मासिस्ट कविता महाजन, आई/सी असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट बाबू हुसैन सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें