बिलावर। बिलावर पुलिस ने 3 लोगों को 3 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। सोमवार देर शाम धार सड़क पर धर्मकोट के पास पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के लिए नाका लगाया था। उसी समय चेकिंग के दौरान एक वाहन में सवार तीन लोगों की तलाशी ली गई और उनसे 3 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान भूषण कुमार पुत्र बालकराम निवासी किशनपुर गांव, प्रमोद सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी टिल्ला, मनीष कुमार पुत्र सतपाल निवासी बिलावर के रूप में हुई है।