नौशेरा। मंगलवार को सेना की राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन लाम में ड्यूटी पर तैनात सेना के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार सुसाइड कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।