फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनाब में नहाने गए दो किशोर डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जिला मुख्यालय के मैत्रा क्षेत्र में रविवार शाम चिनाब में नहाने वक्त दो किशोर डूब गए। पुलिस ने उनकी तलाश में अभियान शुरू कर दिया है। देर रात तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस के अनुसार दोनों लड़के नदी में नहाने गए थे, जो चट्टान से फिसलने से डूब गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस के विशेष बचाव दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर नदी के तटबंधों पर दोनों किशोरों की तलाशी शुरू कर दी। इनकी पहचान नतीश कुमार (15) पुत्र किशोरी लाल और परविंदर सिंह (16) पुत्र सूरम सिंह के रूप में हुई है। दोनों गांव दियार (रामबन) के रहने वाले हैं। डीएसपी रामबन प्रदीप सिंह सेन ने घटना की पुष्टि करते कहा कि बचाव टीम तलाश कर रही है। खबर लिखे जाने तक दोनों किशोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें