फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे पलटी मिनी बस महिला की मौत, नौ यात्री जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी/पौनी। तहसील के भांबला क्षेत्र में रविवार दोपहर को एक बाइक सवार को बचाते मिनी बस सड़क के बीच पलट गई। हादसे में बस में सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार समेत नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि मिनी बस (जेके14-6746) सवारियों को लेकर पौनी से भावंला जा रही थी। रास्ते में विपरीत दिशा से आ रही बाइक (जेके11एफ-3391) बस के सामने आ गई, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे कच्चे मार्ग से पलट गई। स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंदर लेतर में पहुंचाया, जहां पर यात्री रेखा देवी पत्नी, यशपाल निवासी कोट जागीर पौनी को मृत घोषित कर दिया गया। घायल बाइक चालक की पहचान सुरिंदर कुमार निवासी थनगरोट सुंदरबनी जिला (राजौरी) के रूप में हुई है। अन्य घायलों की पहचान नीलम देवी, पत्नी जीवन लाल निवासी बंबलया (सुंदरबनी), संयोगिता शर्मा, पत्नी रमेश चंद्र निवासी तल्ला (सुंदरबनी), सत्या देवी पत्नी प्रीतम लाल निवासी दयोली (सुंदरबनी), रिम्मी बीबी पत्नी खान मोहम्मद निवासी सारथी (सुंदरबनी), शामो देवी पत्नी, बलवंत सिंह निवासी मोगला (कालाकोट), दलीप सिंह निवासी बेला और विद्या देवी, पत्नी शाम लाल निवासी सरधारी (पौनी) के रूप में हुई है। सभी घायलों का संदरबनी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस चौकी भांबला में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें